अजमेर, 17 सितम्बर।
विभिन्न सेवा कार्यो के साथ अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस मनाया गया। विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि मोदी जी के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों से मरणोपरान्त नेत्रदान करने के संकल्प पत्र भरवाए। नेत्रदान की घोषणा करने वाले लोगों को उनके इस पुनीत कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिये गये।
नेत्रदान, महादान को लेकर समाज में आई जागृति:
देवनानी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गये शिविरों में तथा घर-घर सम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से आग्रह करने पर बड़ी संख्या में लोगों ने मरणोपरांत स्वैच्छा से नेत्रदान का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान को महादान मानते हुए समाज में आई जागृति से नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाला हो सकेगा तथा वे भी दुनिया देख सकेंगे। देवनानी ने नेत्रदान का संकल्प पत्र हस्ताक्षर करने वाले लोगों का मानवता के हित में किये गये इस कार्य के लिए अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया।
यहां लगे शिविर:
अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में नेत्रदान संकल्प पत्र भराने के लिए भाजपा दाहरसेन मण्डल महामंत्री सत्येन्द्र शर्मा व पदाधिकारियों द्वारा वैशाली नगर डिस्पेंसरी के पास, बजरंग मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जादम व मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस लाईन चैराहा, पृथ्वीराज मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बंसल व कार्यकर्ताओं द्वारा नया बाजार चैपड़ पर शिविर लगाये गये। इसके अतिरिक्त भाजपा शहर जिला मंत्री भारती श्रीवास्तव व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा केसरगंज परोपकारीणी भवन के पास तथा मण्डल मंत्री अनुपम गोयल व कार्यकर्ताओं द्वारा पसंद नगर कोटड़ा, पूर्व पार्षद रमेश चेलानी व कार्यकर्ताओं द्वारा डिग्गी चैक तथा भाजपा शहर जिला मंत्री राजेश शर्मा व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा आनासागर चैपाटी पर शिविर लगाये गये। देवनानी ने बताया कि शिविरों में तथा घर-घर सम्पर्क कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भराये गये नेत्रदान संकल्प पत्र को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के नेत्र बैंक में पंजीयन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही निवर्तमान पार्षद ज्ञान सारास्वत द्वारा अम्बे विहार काॅलोनी क्षेत्र में वृक्षारोपण कराया गया व कुन्दन वैष्णव द्वारा टीचर्स काॅलोनी में वृक्षारोपण कराया गया। पुलिस लाईन क्षेत्र में स्थित अटल उद्यान में महेन्द्र जादम द्वारा तथा दरियाव सिंह द्वारा माकड़वाली में वृक्षारोपण कराया गया। शहर जिला मंत्री राजकुमार ललवानी द्वारा विभिन्न स्थानों पर गायों को चारा खिलाया गया।
देवनानी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्होंने व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागफणी क्षेत्र में गोपालकुण्ड गौशाला, पुष्कर रोड़, ऋषि उद्यान व पहाड़गंज गौशाला, रामप्रसाद घाट, मेरवाडा एस्टेट के नीचे, कबूतर शाला के बाहर, जी माॅल के पास, वैशाली नगर कश्यप डेयरी के पास, अशोक विहार, वैशालीनगर क्षेत्र सहित 70 स्थानों पर गायों को चारा खिलाकर सेवा की। इसके अतिरिक्त अम्बे विहार, पुलिस लाईन, टीचर्स काॅलोनी, माकड़वाली, राधाविहार सहित विभिन्न स्थानों पर 70 पेड़ भी लगाये गये। पृथ्वीराज मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा लोहागल स्थित अपनाघर में रहने वाले बेसहारा लोगों को भोजन कराया गया तथा भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के बाल रोग वार्ड में फल वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रपाल हाॅस्पीटल में शिविर आयोजित कर लोगो की निःशुल्क हृदय जांच कराई गई।
