जसवन्त सिंह का निधन दुःखद: देवनानी

अजमेर, 28 सितम्बर। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले एक सैनिक के रूप में उन्होंने देश की सेवा की और उसके बाद लम्बे समय तक राजनेता के रूप में रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश की सेवा में जो अमूल्य योगदान दिया उसे सदैव याद किया जाएगा।
देवनानी ने कहा कि वे पांच बार राज्य सभा से सांसद रहे तथा चार बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। अटल जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में उन्होंने रक्षा, विदेश व वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला था। उन्होंने अपनी बौद्धिक क्षमताओं से खुद को एक प्रभावी मंत्री तथा सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।

error: Content is protected !!