महिला अत्याचार व अपराधों में राजस्थान की स्थिति चिंताजनक

केकडी 5 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश जी पूनिया के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को राजस्थान में महिलाओं व बालिकाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार व बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया,ज्ञापन में लिखा गया कि राजस्थान में गहलोत सरकार के 20 माह के कार्यकाल में आमजन महिलाओं दलितों एवं आदिवासियों के प्रति अत्याचार में आश्चर्यजनक रूप से बढ़ोतरी हुई है 2018 से कांग्रेस सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन विकराल रूप ले रही है वह पूर्णतया बिगड़ चुकी है प्रदेश में 2018 से अगस्त 2020 तक भारतीय दंड संहिता के कुल आपराधिक मुकदमे 435000 के लगभग राज्य में दर्ज हो चुके हैं दिसंबर 2018 से अगस्त 2020 तक दलितों के विरुद्ध 11200 मुकदमे हत्या हत्या के प्रयास बच्चों एवं महिलाओं के प्रति बलात्कार छेड़छाड़ यौन शोषण के दर्ज हुए हैं जो सरकार के सुशासन संवेदनशीलता व जवाबदेह प्रशासन देने की पोल खोल रहे हैं नेशनल क्राइम रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारतीय दंड संहिता एवँ स्पेशल कानून के तहत कुल आपराधिक मामले तीन लाख पांच हजार दर्ज हुए हैं जो राजस्थान का देश में तीसरा स्थान होना राज्य की जर्जर कानून व्यवस्था की मिसाल है देश के 7% अपराध अकेले राजस्थान में हुए हैं महिला अपराध में देशभर में राजस्थान का दूसरा स्थान है व देश के 10.2 प्रतिशत अपराध राजस्थान में हुई है हैं इसी प्रकार देश के 19 महानगरों में प्रदेश की राजधानी जयपुर शहर में महिलाओं के प्रति अपराधों में चौथा स्थान होना व नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार दुष्कर्म से संबंधित अपराधों में राजस्थान का प्रथम स्थान होना प्रदेश का दुर्भाग्य है एवं देश का 18.72%अपराध राजस्थान में हुए हैं जो निश्चित रूप से निंदनीय है प्रदेश के शहरों कस्बों ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक है कांग्रेस राज में राजस्थान में कहीं भी बहन बेटी सुरक्षित नहीं है हाल ही बांसवाड़ा में नाबालिग बच्ची का अपहरण कर गैंगरेप का सिरोही में बच्ची का अपहरण कर गैंगरेप कर हत्या,भरतपुर में भी बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात राज्य को शर्मसार करने वाली है साथ ही पिछले दिनों धौलपुर के बसेड़ी में गांव में नाबालिग बालिका के साथ पिस्तौल की नोक पर हैवानियत हुई जिससे बालिका लोक लाज के डर से आत्महत्या करने को विवश हो गई इसके अलावा अलवर टोंक, तिजारा,बारां अजमेर,चुरू, सीकर जालौर आमेर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी गैंगरेप की वारदात हुई है ऐसे हालातों में पीड़ितों का पक्ष सुनने वाला कौन है यह सरकार व प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है से निवेदन है कि ऐसी राज्य सरकार को प्रदेश में शासन में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है अतः इसके खिलाफ कार्यवाही करने की भारतीय जनता पार्टी मांग करती है,ज्ञापन देने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अजमेर देहात जिला प्रभारी मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है इनके कार्यकाल में राजस्थान में अराजकता का माहौल बना है माताएं बेतिया कही सुरक्षित नहीं है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है और सरकार सो रही है भारतीय जनता पार्टी का यह मानना है कि बहन बेटी किसी पर भी अत्याचार हो चाहे वह किसी भी जाति धर्म की हो उनके अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए वह अपराधी भी चाहे किसी भी जाति धर्म का हो उसे कड़ा दंड मिलना चाहिए राजस्थान में किसानों की हालत खस्ता है पहले लोक डाउन फिर अतिवृष्टि अनावृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हो गई है लेकिन यह सरकार नींद में सोई हुई है भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि गांव गरीब किसान मजदूर व्यापारी सभी को राहत प्रदान की जानी चाहिए बिजली के बिल लोगों की कमर तोड़ रहे हैं लेकिन कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश में तो बिजली के बिल माफ करने की मांग करते है लेकिन राजस्थान में अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री को कुछ नहीं कहकर यह दोहरा मापदंड क्यो अपनाते है जनता अब सब समझ चुकी है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी, भाजपा प्रभारी राजेंद्र विनायका ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार मैं आम जनता त्रस्त है और नेता मस्त है मजदूर किसान महिला युवा सभी त्रस्त बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है बिजली की कीमतों में भारी वृद्धि का जनता की कमर तोड़ दी वहीं महिलाओं में बेटियों पर अत्याचार बढ़े हैं ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर ऐसी अराजकता के माहौल को लेकर कानून व्यवस्था कायम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करती है कार्यक्रम को जिला कार्यकारिणी सदस्य रामदेव माली, बलराज मेहरचंदानी,
सत्य नारायण चौधरी,केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी
ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,वीरभद्र सिंह,होनहार सिंह, ने भी सम्बोधित करते हुए राज्य में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए इसको दुरुस्त करने की मांग की।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया
कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी, केकड़ी शहर मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया कमल सांखला, अर्जुन सिंह शक्तावत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर महिला मोर्चा के अध्यक्ष चित्रा व्यास,मण्डल मंत्री यशोदा बेरवा,अनिता राठी,सीमा जेतवाल,
सुशीला सामरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एससी मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल रेगर अल्पसंख्यक मोर्चा के रसीद शेख, ओबीसी मोर्चा संयोजक दिनेश वैष्णव, वीर सावरकर मंडल महामंत्री महेश प्रजापत, गणेश चौकी मंडल महामंत्री कन्हैयालाल विजय बजरंग मंडल महामंत्री रामराज जाट, सरवाड़ शहर महामंत्री कुशल सोनी शिव प्रकाश आचार्य नंदकिशोर कोमल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरवाड़ दुर्गा लाल मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास,रामलाल डसानिया,सत्यनारायण माली,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष श्रीराम आचार्य,आईटी संयोजक रोहन राठी,महेश बोयत
ओमप्रकाश चौधरी,महावीर साहू,बन्ना लाल जाट, सुरेश कुड़ी,अमराव सिंह सोलंकी,धनराज नायक,मनोज शर्मा,राकेश तेजी,भागचंद लोधा, लोकेश साहू,मनोज शर्मा,परमेश्वर जाट,शिवम सेन,नरेश घारू,अनिल तेजस्वी,रोहित गोंद, महावीर तर्क,अरुण बोयत,रोहित लखन,सुरेश बेरवा,रितेश जेन,रितिक बोयत,मोहन लाल रैगर,
रोहित जांगिड़, सरवन साहू, अमन सोनी,शंकर लक्षकार, गंगाराम चौधरी , प्रभु नाथ,रामपाल चौहान,नंद किशोर रेगर,शिव आचार्य,अब्दुल हमीद राठौड़,छोटु भाटी,अंकुर मीणा, गोपाल सिंह,सुखलाल प्रजापत, अनिरुद्ध सिंह शहीद भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलों से कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने रैली के रूप में तीन बत्ती चौराहे से उपखंड कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में पहुंचकर ज्ञापन दिया।

error: Content is protected !!