अजमेर 10 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र की योजना अनुसार भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा जिला स्तर पर मण्डल प्रशिक्षण की कार्यशाला वर्चवल आयोजित की गई।
जिला अध्यक्ष डा. प्रियशील हाडा ने कार्यशाला के प्रारम्भ में बताया कि व्यक्ति निर्माण भाजपा के वैचारिक दर्शन की महत्वपूर्ण विशेषता रही है। सतत परिवर्तन ओर क्रमागत उन्नत्ती के माध्यम से बेहतर नागरिकों से युक्त समाज का निर्माण एक प्रकिया का महत्वपूर्ण बिन्दू है, इसी में कार्यकर्ता निर्माण व्यक्तित्व विकास, कार्य पद्वति का महत्व है। इसीलिए प्रत्येक मण्डल पर केन्द्र की योजना से प्रशिक्षण तय किए हुए है।
प्रशिक्षण के प्रदेश प्रभारी प्रो. बीपी सारस्वत ने वर्चवल कार्यशाला में कहां कि इस कार्यशाला के जरिए 15 से 30 अक्टूबर तक कोविड-19 की गाइड लाइन का ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण वर्ग सम्पूर्ण करने है। मण्डल प्रभारियों को तिथि समय व स्थान तय कर जिला अध्यक्ष को सूचित करना है। उन्होने बताया कि इस प्रशिक्षण में वक्ताओं द्वारा 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं हमारा दायित्व, पिछले 6 वर्षों में हुए अन्तोदयी प्रयत्न, सुरक्षा सामथ्र्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा- हमारी विचारधारा, हमारी कार्य पद्वति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, सोशल मीडिया का उपयोग, व्यक्तित्व विकास, हमारा विचार परिवार, भाजपा का इतिहास एवं विकास, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका रहेंगी। इस बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर आनन्द सिंह राजावत ने महत्व पूर्ण सुझाव देते हुए प्रदेश की योजना से अवगत कराते हुए मण्डल स्तर पर इसे क्रियांवत करने की योजना बताई।
भारतीय जनता पार्टी के अजमेर संभाग के प्रसन्न चन्द मेहता ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं में विचार के आधार पर व्यक्ति निर्माण का कार्य करती है। उन्हे सम्भाग के सभी जिलों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहां कि अजमेर संभाग से सभी प्रशिक्षण की लिस्टे तैयार कर प्रदेश को अवगत करवा दिया गया है। सभी मण्डल अध्यक्षों को प्रशिक्षण शिविर में आने वाले अधिकतम 100 कार्यकर्ताओं की लिस्ट तुरन्त जिला अध्यक्ष को भेजने के लिए निर्देशित किया।
वर्चवल प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन करते हुए प्रशिक्षण जिला संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने पूरे कार्यशाला की भूमिका रखते हुए सभी उपस्थित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल संयोजक व सहसंयोजक व मण्डल समनवयक को प्रशिक्षण शिविर के निर्देशों की जानकारी दी। वर्चवल प्रशिक्षण कार्यशाला का हाॅस्ट संदीप गोयल ने किया व अन्त में धन्यवाद सहसंयोजक शम्भू शर्मा ने दिया।
कंवल प्रकाश किशनानी
प्रशिक्षण जिला संयोजक, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर 9829070059