प्रभारी मंत्री कटारिया का कार्यक्रम

अजमेर, 6 अक्टूबर। जिले के प्रभारी एवं कृषि, पशुपालन व मत्स्य विभाग मंत्री श्री लालचन्द कटारिया बुधवार 7 अक्टूबर को अजमेर आएंगे। श्री कटारिया बुधवार को सुबह जयपुर से रवाना होकर प्रातः 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। वे यहां कोरोना महामारी के विरूद्ध जन आन्दोलन के संबध में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। इसके पश्चात उनका जयपुर जाने का कार्यक्रम है।

error: Content is protected !!