केकड़ी 6 अक्टूबर(पवन राठी) / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम अनुसार मंगलवार को नगर पालिका द्वारा नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया और अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट होते हुए पुराना अस्पताल रोड़ से होते हुए नगर पालिका कार्यालय तक दुकानों पर लगभग 300 पोस्टर व स्टिकर लगाये गये व वितरण किये गये एवं पालिका प्रशासक एवं अधिशासी अधिकारी सीता वर्मा ने बाजार में व दुकानों पर बिना मास्क घुम रहे लोगों को निःशुल्क मास्क वितरण किये गये एवं कोविड-19 के बचाव एवं उपाय की जानकारी दी गयी।
इस मौके पर पालिका प्रशासक एवं अधिशासी अधिकारी सीता वर्मा (आयुक्त), पूर्व प्रतिपक्ष नेता आसिफ हुुसेेन,
एडवोकेट निर्मल जैन व पालिका कर्मचारी रामगोपाल डांगा, विमल कुमार दाधीच, महावीर प्रसाद शर्मा, अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह एवं पालिका जमादार धर्मीचंद एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
मौके पर श्री विमल कुमार दाधीच, कनिष्ठ सहायक, श्री राकेश कुमार पारीक सफाई शाखा प्रभारी, श्री रविन्द्र प्रकाश पाराशर स्टोरकीपर एवं पालिका जमादार एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।