जवाहर फाउंडेशन के नो मास्क नो एंट्री बैनर का शुभारंभ

अजमेर । राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण बचाव के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन नो मास्क नो एंट्री कार्यक्रम के तहत आज जिला कलेक्ट्री अजमेर में अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री राजस्थान सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया जी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री डॉ रघु शर्मा जी ने जवाहर फाउंडेशन के नो मास्क नो एंट्री बैनर का सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में लगाने का शुभारंभ किया ।
अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री लाल चंद कटारिया जी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री डॉ रघु शर्मा जी ने जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री रिजु झुनझुनवाला द्वारा कोविड-19 संक्रमण में लाँकडाउन के दौरान की गई जनसेवा मास्क वितरण एवं कोविड 19 संक्रमण के बचाव के लिए जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अजमेर के प्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा संभागीय आयुक्त अजमेर श्रीमती आयुषी मलिक जिला कलेक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर राष्ट्रदीप सिंह विधायक राकेश पारीक पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल श्री महेंद्र सिंह गुर्जर श्री राम नारायण गुर्जर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन जवाहर फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री राजेंद्र गोयल श्री शिव कुमार बंसल श्री अशोक बिंदल श्री आरिफ हुसैन श्री गणेश चौहान श्रीमती सबा खान श्री मती रश्मि हिंगोरानी श्री सौरभ यादव श्री राव तुषार सिंह यादव श्रीमती अरुणा कच्छावा श्रीमती दीपा पारवानी संगीता चौहान आदि उपस्थित थे।
पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेंद्र गोयल ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन के सहयोग से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए नो मास्क नो एंट्री के 500 से अधिक बैनर स्टीकर अजमेर शहर में सरकारी कार्यालयों अर्ध सरकारी कार्यालयों सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर जागरूक किया जाएगा।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी श्री रजनीश कुमार ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान के लिए जवाहर फाउंडेशन की अजमेर शहर में 10 टीम का गठन किया गया है, यह टीमें अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों पर मास्क वितरण बैनर एवं स्टिकर लगाकर आमजन से समझाइश करेगी अजमेर जिले की सभी विधानसभा में अलग से टीम का गठन किया गया है।

error: Content is protected !!