कृषि चौपाल में कृषि विधेयक की पूर्ण जानकारी दी किसानों को

केकड़ी 9 अक्टूबर(पवन राठी)किसान कल्याण संर्पक अभियान के तहत अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा व जिला संयोजक भंवर लाल बुला के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मण्डल द्वारा गुरुवार रात्रि को केकडी शहर के जगदीशपुरा में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के सानिध्य में किसान चौपाल का आयोजन किया गया,जिसमे ओबीसी मोर्चा जिलामहामंत्री अशोक वैष्णव, जयदीप, घीसा लाल गुंजल,केकडी विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र विनायका मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने किसानों को कृषि सुधार विधेयक पर व्यापक चर्चा की और बिल से सम्बंधित जानकारीया देते हुवे बताया कि विपक्ष के द्वारा भ्रामक जानकारी देकर किसानों को ग़ुमराह किया जा रहा है जबकि नए विधेयक से किसानों को आजादी मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी ,किसान खुशहाल होंगे।कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली,भाजपा नेता रामलाल डसानिया,रामबाबू सागरिया,अर्जुन सिंह ,गजेंद्र पाराशर,रोहन राठी,श्रीराम आचार्य,शुभकरण जाट,किशनलाल नागा,दिनेश नागा,किशन लाल मंत्री,रामधन जाट सहित उपस्थित किसानो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिल लागू करने के लिये धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!