अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ सभी तहसील मुख्यालय पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
केकडी 10 अक्टूबर(पवन राठी)
राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा इलाके के बूकना गांव में दबंगों ने पुजारी बाबूलाल वैष्णव की जिंदा जलाकर हत्या कर दी जिससे पुजारियों में गहराआक्रोश व्याप्त हो गया था।
आखिल राजस्थान पुजारी महासंघ के अजमेर संभाग अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस वीभत्स कांड के पीड़ित पुजारी परिवार को 50 लाख रुपए के मुआवजे और सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए बताया कि। वैष्णव का कहना है कि बाकी बचे आरोपियों को फौरन गिरफ्तार किया जाए। उनकी मदद करने वाले पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। वैष्णव का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक इस मामले को लेकर समूचे राजस्थान में वैष्णव समाज द्वारा विरोध और प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो शव के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया जाएगा । वैष्णव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों में कानून का खौफ नहीं है जिसके चलते खुलेआम पुजारी को जिंदा जला दिया गया और अभी तक राजस्थान सरकार के किसी भी मंत्री ने पुजारी परिवार की सुध नहीं ली
वैष्णव ने बताया कि जमीन विवाद पर बाबूलाल को गांव के दबंगों ने बुधवार को पेट्रोल डालकर जला दिया था। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार किया लेकिन बाकी अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है है।
राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा इलाके के बूकना गांव में दबंगों ने पुजारी बाबूलाल वैष्णव की जलाकर हत्या कर दी कैसे शुरू हुआ?
वैष्णव ने बताया कि बाबूलाल वैष्णव सपोटरा तहसील के बूकना गांव के पुराने राधाकृष्ण मंदिर में पूजा करते थे। ग्रामीणों ने मंदिर के लिए खेती की जमीन दान दी थी, जो राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर माफी में दर्ज है। करीब एक महीने पहले कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। पुजारी ने पंच-पटेलों से शिकायत की थी। 4-5 दिन पहले भी गांव के 100 घरों की बैठक हुई थी, जिसमे पंचों ने पुजारी का समर्थन किया था।