अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी की 5144वीं जयंती पर अजमेर में आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।
समाज के अशोक पंसारी एवं सतीश बंसल ने बताया की आज श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2020 (अजमेर) तथा श्री अग्रसेन युवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पुष्कर रोड अजमेर में 16वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान में अजमेर अग्रवाल समाज के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा 40 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।
शिविर संयोजक संदीप बंसल ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्लॉगर एस पी मित्तल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शिविर में 40 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया जिनमें 10 महिलाओं ने रक्तदान दिया।
शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं का कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मान करते हुए उन्हें ‘कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र’ भी दिए जाएंगे।
संयोजक संदीप बंसल ने बतया की इस शिविर में मित्तल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के ब्लड बैंक की टीम तथा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम भाग लिया। अजमेर थैलेसीमिया सोसायटी के अध्यक्ष ईश्वर पारवानी के निवेदन पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया जिसे अजमेर थैलेसीमिया सोसाइटी के लिए दिया गया।
कोविड-19 के भय एवम प्रकोप के चलते हुए भी रक्तदान के लिए युवाओं एवम महिलाओ ने उत्साह के साथ भाग लिया इस शिविर में अग्रवाल समाज के अलावा अन्य समाज के युवक-युवतियों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
शिविर संयोजक मनोज गर्ग ने बताया कि श्री अग्रवाल सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को संस्था की ओर से एक सैनिटाइजर की बोतल और एक मास्क प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया, रक्तदान के प्रति युवाओं जागृती बढ़ी है। समिति द्वारा यह 16वां शिविर सफल आयोजित किया गया अभी तक समिति द्वारा लगभग 1400 यूनिट इकट्ठे किए जा चुके हैं जिनमें से लगभग 1200 से 1300 यूनिट समिति द्वारा मरणासन्न मरीजो को उपलब्ध करवाकर उनकी जिंदगी बचाई जा चुकी है।
इस अवसर पर समिति के निरंजन सिंघल संदीप गोयल, लोकेश चौधरी, नितेश बिंदल, राजेश गर्ग, अमित गोयल सहित जयंती महोत्सव के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, सतीश बंसल, डॉ. विष्णु चौधरी, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप बंसल, पार्षद महेंद्र जैन मित्तल, राजेन्द्र मित्तल, अनुपम गोयल आदि मौजूद थे।
ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता में ऑनलाइन प्रविष्टि की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर
ऑनलाइन प्रतियोगिताएं की जानकारी देते हुए मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल ने बताया की अजमेर शहर के अग्रवाल समाज बंधुओं में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। श्री अग्रसेन जयंती 2020 के लिए अभी तक विभिन्न प्रतियोगिताएं के लिए सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं लोगों के उत्साह को देखते हुए ये संख्या हज़ारों में जाने की उम्मीद है।
सोमवार को ड्राइंग व् रंगोली प्रतियोगिता
मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल ने बताया की ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन समाप्त कर दिया गया है तथा प्रतियोगिता में गूगल फॉर्म द्वारा रजिस्ट्रेशन किये गए प्रतियोगियों को ही भाग लेने दिया जायेगा।
ड्राइंग प्रतियोगिता मे तीन ग्रुप रखे गये है ।
1. कक्षा 1 से कक्षा 5 – *स्वैच्छिक*
2. कक्षा 6 से कक्षा 10 – *प्रर्यावरण*
3. कक्षा 11 से ऊपर के सभी – *कोविड 19*
प्रतियोगी को ड्राईंग बनाते हुये का 2 मिनट का वीडियो एंव ड्राईंग पूरी होने पर उसका फोटो शाम 5 बजे से 6 बजे के मध्य दिए गए वाट्सएप नम्बर पर भेजना है।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रतियोगी रंगोली बनाते हुये का 2 मिनट का वीडियो एंव रंगोली पूरी होने पर उसका फोटो शाम 4 बजे से 5 बजे के मध्य समिति द्वारा दिए गए वाट्सएप नम्बर पर भेजना होगा।
दिनांक 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
श्री पुष्कर गौ आदि पशुशाला के सचिव लक्ष्मीनारायण हटूका ने बताया की मंगलवार 13 अक्टूबर को पुरषोत्तम मास लोगहल रोड स्तिथ श्री पुष्कार गौ आदि पशुशाला में की ग्यारस के दिन प्रातः 7 बजे से लक्ष्मी विष्णु सुरभि यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जिसमे हवन के समय होलीधड़ा के सत्यनारायण मंदिर से सत्यनारायण भगवान् की सवारी पधारेगी।
इसके अलावा अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अजमेर शहर की सभी गौशालाओं में गौ माता का पूजन कर उनके भोजन हेतु हरे चारे, गूढ़, बाटा आदि की व्यवस्था करी जाएगी।