अजमेर! जिला प्रशासन द्वारा कोविंड 19 संक्रमण के बचाव के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन के तहत जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा आज पुलिस लाइन में आमजन को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया एवं जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए।
नो मास्क नो एंट्री कार्यक्रम के तहत टीम जवाहर फाउंडेशन के श्री राजेंद्र गोयल एवं श्री शिव कुमार बंसल एवं डॉ सुरेश गर्ग पार्षद के नेतृत्व में श्री गणेश चौहान श्री राव तुषार सिंह यादव श्री कन्हैया लाल तुनवाल श्री रोहित चौहान श्री राजेश पंवार आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए आमजन को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर जरूरत मन्दो को 100 मास्क वितरित किए एवं नो मास्क नो एंट्री के सरकारी विद्यालयों महाविद्यालय एवं डिस्पेंसरीयों में बैनर लगाकर जागरूक किया।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी श्री रजनीश वर्मा ने बताया संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार पूर्वांचल जन चेतना समिति के सहयोग से नो मास्क नो एंट्री के बैनर सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक स्थान,सरकारी विघालय राजकीय डिस्पेंसरी पुलिस थाना एवं पुलिस चौकियों पर लगाने का शुभारंभ किया।अजमेर शहर में आज 200 से अधिक बैनर लगाकर आम जनों को जागरूक किया गया।