अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर आज सीताराम बाजार स्थित श्री अग्रवंशज संसथान द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किये गए.
श्री अग्रवंशज संसथान की महिला समिति अध्यक्ष प्रिया मंगल ने बताया की संसथान द्वारा आज प्रातः लोहागल स्थित श्री पुरष्कर गौ आदि पशु शाला में गौ माता का पूजन कर उन्हें हरा चारा एवं लापसी खिलाया गया।
संसथान के अध्यक्ष सुनील गोयल एवं सचिव राजेंद्र मंगल ने बतया की इसी कड़ी में संसथान द्वारा सीताराम बाजार में जरुरदमन्द लोगों को भोजन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मधु गोयल, वंदना मगल, शैलेश बंसल, सुमन, मोनिका, हंसा सहित युवा शाखा अध्यक्ष मनीष गोयल सचिव विनय मंगल, मनोज गर्ग, लोकेश चौधरी आदि का सहयोग रहा।