अग्रसेन जयंती पर फैंसी ड्रेस एवं मिमिक्री प्रतियोगिता सम्पन्न

अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी की 5144वीं जयंती पर अजमेर में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2020 (अजमेर) द्वारा आज फैंसी ड्रेस एवं मिमिक्री प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाज के अशोक पंसारी एवं सतीश बंसल ने बतया की इस समाज के आई टी एक्सपर्ट मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल के संचालन में सभी प्रतियोगिताएं को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। आज फैंसी ड्रेस एवं मिमिक्री प्रतियोगिताका आयोजन किया गया जिसमे समाज के बच्चो, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
ऑनलाइन प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल ने बतया की आज की प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में 150 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।
इसी कड़ी में कल बच्चो की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमे 02 वर्गों में समाजबंधु भाग ले सकेंगे।
वर्ग-(1) कक्षा 3 से 8 तक (जुनियर ग्रुप) समय 04 बजे से
(2) कक्षा 9 से सभी (सिनीयर ग्रुप) समय 05 बजे से
प्रथम वर्ग कक्षा 3 से 8 तक के प्रश्न श्री अग्रसेन महाराज की जीवनी पर आधारित होंगे I प्रश्नन संख्या 25 व समय 20 मिनट, द्वितीय वर्ग कक्षा 8 व ऊपर के लिए सामान्य स्तर के प्रश्न होंगे I प्रश्नन संख्या 40 व समय 30 मिनट
प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एंव 5 सांत्वना पुरस्कार
प्रतियोगिता मे केवल अजमेर शहर के अग्रवाल बन्धु भाग ले सकते है ।
ऑनलाइन प्रतियोगिताएं की प्रविष्टि के लिए एंट्री बंद हो चुकी है।

error: Content is protected !!