जागरुक अभियान कार्यक्रम मे सक्रिय सहभागिता

अजमेर! 14/10/20 ! बुधवार! जिला प्रशासन की और से चलाये जा रहे करोना संक्रमण से बचाव व नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत मास्क वितरण किये गये द स्मार्ट अजमेरियन के अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया की द स्मार्ट अजमेरियन व राजस्थान महिला कल्याण के टीम सदस्यो के द्वारा राजा साईकिल चोराहा, रेलवे कोलोनी व श्री नगर रोड के आस पास के क्षेत्र मे नो मास्क नो एंट्री के बैनर पोस्टर लगाये गये व मास्क बांटे गए! साथ साथ आम जनता व दुकानदारो को मास्क लगाने हुते जागरूक किया गया संस्था के संरक्षक हरीराम कोढवानी ने कहा गलत तरीके से लगाया गया मास्क भी उतना ही खतरनाक है जितना बिना मास्क घुमना ! आप खुद को ,अपने परिवार को बचाना चाहते है तो मास्क को नाक के ऊपर और सही से लगाये ! मास्क ही करोना का उपचार है सभी लोगो को मास्क लगाने चाहिये व बार बार हाथ धोते रहे ! इस अवसर पर संरक्षक हरीराम कोढवानी, प्रकाश भोजवानी, मुख्य सलाहकार गिरिधर तेजवानी, सोना धनवानी, गुलजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश के शर्मा,शीला चौधरी, लक्ष्मण तौलानी,हरिश लखयानी,सत्यनारायण सोलंकी, अविनाश शर्मा, वनीता पंवार, कृष्ण कुमार बाकोलीया, दुरगश कुमार राठौड़, दिनेश कुमार मौजूद थे

error: Content is protected !!