मालाकार बने मार्बल सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष

मदनगंज किशनगढ़।* रविवार को मार्बल सिटी प्रेस क्लब किशनगढ़ की सम्पन्न हुई एक बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई।जहां संस्था की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से बिरदी चन्द मालाकार को संस्था का अध्यक्ष, नरेंद्र सारण को सचिव मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर बनवारी लाल पारीक व उपाध्यक्ष पद पर भेरू सिंह चौहान को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संस्था पर पूर्व अध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने नई कार्यकारिणी को भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के सर्वेश्वर शर्मा,बब्रभान वैष्णव, बिरदी चन्द मालाकार, भेरू सिंह चौहान, संजय कोहली, बनवारी पारीक, मूलचंद सोलंकी आदि सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!