अमित शाह के जन्म दिवस पर भा ज पा कार्यकर्ताओ ने किया पौधा रोपण

केकड़ी 22 अक्टूबर (पवन राठी)भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठक व रणनीतिकार रहे है उनके नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई व इसके बाद धारा 370,ट्रिपल तलाक,सीएए जैसे कानून बनाकर देश में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया हम ऐसे कुशल मार्गदर्शक के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे मां भारती को परम वैभव पर ले जाने के अपने मिशन में कामयाब रहे व भारतीय जनता पार्टी नित नए आयाम स्थापित करें। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,महामंत्री रामबाबू सागंरिया,कमल सॉखला,अर्जुन सिंह शक्तावत,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेहरचन्दानी,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,उपाध्यक्ष श्रीराम आचार्य,महेश बोयत,धनराज कच्छावा, बृजेश टाक ,महिला मोर्चा की सीमा जेतवाल, अनीता राठी,जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,होनहार सिंह राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!