गौमाता को चारा व गुड़ खिलाकर सेवाकार्य किया

केकडी 23 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भैरोंसिंह शेखावत की जयंती के अवसर पर देवगांव गेट स्थित गौशाला में गौमाता को चारा व गुड़ खिलाकर सेवाकार्य किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व.शेखावत जो बाबोसा के नाम से लोकप्रिय हुए वे भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्वकर्ता रहे थे जब देश मे कांग्रेस का एक छत्र राज हुआ करता था उस कालखंड में राजस्थान सहित देशभर में विपक्षी विचारधारा के क्षेत्रीय नेतृत्वकर्ताओं को एक मंच पर लाने का कार्य स्व.शेखावत को ही जाता है जिन्होंने अपने कौशल से सभी को एक जुट कर देश सहित राजस्थान में राजनीति को एक नई दिशा दी आज हम सभी उनकी जयंती पर उनके पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी व राज्य की जनता की सेवा का संकल्प लेना चाहिए यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, कार्यक्रम संयोजक महामंत्री रामबाबू सागंरिया व कमल सॉखला,सह संयोजक महेश बोयत,
मण्डल उपाध्यक्ष,राजराजेश्वर व्यास,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,उपाध्यक्ष श्रीराम आचार्य ,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,रितेश जेन,अल्पसंख्यक मोर्चा के रईस मंसूरी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सांवर लाल चौधरी,सत्यनारायण चौधरी महिला मोर्चा की सीमा जेतवाल, अनीता राठी चित्रा व्यास, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रदेशाध्यक्ष पुनिया के जन्मदिवस पर आज होंगे विविध आयोजन
————–
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को प्रातः 8:30 बजे भाजपा शहर मंडल ओबीसी मोर्चा केकडी द्वारा विधानसभा प्रभारी राजेंद्र जी विनायका के नेतृत्व में खिडकी गेट चौराहा पर कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरण किया जाएगा
ईसके बाद अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कार्यकर्म संयोजक महेश बोयत के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे बिजासन माता के मंदिर पर पूजा अर्चना कर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया की दीर्घायु की कामना करते हुए गरीब परिवारो को भोजन सामग्री वितरित की जायेगी।कार्यक्रम मे पार्टी के सभी पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष , जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा प्रकोष्ठो के अध्यक्ष,सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।

error: Content is protected !!