महेंद्र सिंह रलावता ने किया पोस्टर का विमोचन

कोरोना जन आन्दोलन नो मास्क नो एंट्री अभियान की शुरुआत महेंद्र सिंह रलावता ने किया पोस्टर का विमोचन

आज दिनांक 22/10/20 को कोरोना जन आन्दोलन के तहत नो मास्क नो एंट्री का पोस्टर विमोचन कांग्रेस उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह रलावता द्वारा किया गया और जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई |
यह जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस के उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया की राज्यसरकार के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना जागरुकता जन आन्दोलन के तहत यूथ कांग्रेस भी आन्दोलन में अपना योगदान दे रही हे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी घर-घर जाकर मास्क व सेनिटाइजर बाँट कर जागरुक कर रहे हे साथ ही बाजारो में पेंप्लेट बाटकर कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे हे चुकी अभी कोई वैक्सीन नही आई है तो बचाव ही उपाय है का संदेश दे रहे है | इसके चलते वार्ड संख्या 76 पंचशील नगर में हर घर मे जाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया जायेगा व मास्क और सेनिटाइजर वितरण किये जाएंगे |
इस दौरान मुख्य रूप से रजत भटनागर, संजय भटनागर ,प्रीतम पाराशर, जफर हाशमी, अपूर्व शर्मा, गौरव वैष्णव आदि युथ कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे

error: Content is protected !!