कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता की अगुवाई में। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना के तहत। आम जनता को कोरोना महामारी से बचाने उसे फैलने से रोकने हेतु लगभग 200 जनों को वार्ड नम्बर 2 कोटड़ा के पसंद नगर एवं हरीभाऊ उपाध्याय नगर में मास्क एवं जगह-जगह दुकानों पर घरों पर स्टीकर लगाए गए। मानव अधिकार परिषद की ओर से यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी सभी वार्डों में। मासिक वितरण किए जाएंगे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष वसीम सलमानी प्रदेश महासचिव सुरेंद्र तंबोलीवार्ड 1 के अध्यक्ष राहुल कुमार ,अपूर्व गुप्ता ,विवेक ढींगरा, आदि उपस्थित थे।