महिला मोर्चा ने कन्या पूजन कर किया पौधा रोपण

केकडी 25 अक्टूबर (नि सं)
अजमेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष सतीश जी पूनिया के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा कार्यक्रमो की श्रृंखला में रविवार को भाजपा केकडी शहर महिला मोर्चा द्वारा कन्यापूजन कर पौधरोपण किया गया इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास ने कहा कि हमारे प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया काफी संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी है जो निरन्तर कार्यशील रहते हुए कार्यकर्ताओ को प्रेरित करते रहते है हमने आज कन्यापूजन कर पौधरोपण किया व भोलेनाथ से इनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की व आशा करते है कि इनके कुशल नेतृत्व में भाजपा और मजबूती से आगे बढ़ेगी,कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर राजावत,अनिता राठी,सीमा जेतवाल पूर्व जिला मंत्री संतोष देवी जेन,तन्वी व्यास मण्डल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास व आई टी संयोजक रोहन राठी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!