डॉ रघु शर्मा ने चुनावी सभा कर प्रचार का शंखनाद किया

केकड़ी 18 नवंबर(नि सं)जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर आज से राजस्थान के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा कर प्रचार का शंखनाद किया। चिकित्सा मंत्री डॉ शर्मा ने केकड़ी पंचायत समिति व सावर पंचायत समिति के वार्डो का दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कड़ी से कड़ी जोड़ कर विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का आह्वान लोगों से किया। रघु शर्मा ने आज जूनिया कन्नौज देवगांव बघेरा मेवदा कला सलारी तितरिया कालेड़ा कृष्ण गोपाल धुंधरी टाँकावास बाजटा में जनसंपर्क कर कांग्रेस के लिए वोट मांगे ।इस दौरान उनके साथ युवा नेता सागर शर्मा भी मौजूद थे चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने अपने दौरे की शुरुआत जूनिया ग्राम से की जहां पर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी पांचू लाल माली के समर्थन में लोगों को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कर कांग्रेस के पांचू लाल को जीता कर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। सभा से पूर्व जूनिया ग्राम में कांग्रेस के प्रत्याशी पांचू लाल माली ने डॉ शर्मा का माल्यार्पण व साफा बंधवा कर स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में पहले भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी और इस बार भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी -बस जरूरत है कड़ी से कड़ी जोड़कर विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने की चिकित्सा मंत्री ने वार्ड नंबर एक से पांचूलाल माली को वोट देने की अपील भी की ।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत रतन पंवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया जूनिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच कृष्ण गोपाल सेन भंवर प्रजापत महावीर नगर जब्बार शेख दीपक गोप लान इकबाल गौरी मोहन सिंह राव अलाउद्दीन अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

केकड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 बघेरा में भी राजस्थान के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा व युवा नेता सागर शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया कांग्रेस प्रत्याशी संदीप पाठक के समर्थन में वराह मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा से पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा व युवा नेता सागर शर्मा का बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया बघेरा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ रघु शर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया वराह मंदिर पर चुनावी सभा का आयोजित की गई। सभा को संबोधन से पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा का माल्यार्पण व राजस्थानी परंपरा अनुसार सपा बंधवाकर स्वागत अभिनंदन किया गया ।बघेरा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के चिकित्सा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी विधानसभा के हर मजरा और ढाणी में विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है विकास का एक नया खाता तैयार कर कर विकास को गति देने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या को लेकर करोड़ों रुपए की योजना तैयार हो चुकी है जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या से आम जनता को निजात मिल पाएगी उसके साथ-साथ सड़क और बिजली के लिए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है चारों और सड़कों का जाल बिछाया जाएगा चिकित्सा मंत्री डॉ शर्मा ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में भी क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी और इस बार भी नहीं छोड़ी जाएगी उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी कड़ी से कड़ी जोड़ कर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीता कर प्रधान व जिला प्रमुख बनवाये।

कार्यक्रम को युवा नेता सागर शर्मा ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि विकास लहर दौडाने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप पाठक को वोट देकर विजय बनाने की अपील की बघेरा में आयोजित कार्यक्रम में बघेरा ग्राम पंचायत के सरपंच लाला राम जाट पूर्व सरपंच श्री राम गुर्जर केंद्रीय वन विभाग के चेयरमैन कैसे लाल चौधरी ओम प्रकाश माली ओमप्रकाश सुवालका दिनेश चतुर्वेदी ज्ञानचंद सिंगल इंसाफ अली दिलीप जोशी हर्षित योगी मनोज जैन भानु प्रकाश चतुर्वेदी सहित कांग्रेस के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम से पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने विश्व प्रसिद्ध द्वारा मंदिर में भगवान वराह के दर्शन भी किए।

error: Content is protected !!