आगरा फोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु आगरा फोर्ट -अजमेर-आगरा फोर्ट सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 04195, आगरा फोर्ट -अजमेर स्पेशल रेलसेवा (प्रतिदिन) दिनांक 25.11.20 से अग्रिम आदेशो तक आगरा फोर्ट से 06ः00 बजे रवाना होकर 12.45 बजे अजमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04196, अजमेर-आगरा फोर्ट स्पेशल रेलसेवा (प्रतिदिन) दिनांक 25.11.20 से अग्रिम आदेशो तक अजमेर से 14.55 बजे रवाना होकर 21.40 बजे आगरा फोर्ट पहुॅचेगी।
इस गाड़ी का ठहराव ईदगाह, अछनेरा ,भरतपुर, नदबई, खेड़ली, महवा मण्डावर रोड, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, नरैना, किशनगढ़, स्टेशनों पर होगा।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!