पुलिस की वर्षगांठ पर हुए कई कार्यक्रम

अजमेर। भारतीय पुलिस की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन में जिला पुलिस की और से विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। पुलिस लाइन के मैदान पर पुलिस द्वारा परेड और बैंड के प्रदर्शन के साथ हॉर्स शो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकसी, दौड़ और ड्रेस बदलने जैसी प्रतियागिताओं को अंजाम दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईजी पुलिस अनिल पालीवाल ने पुलिस जवानों के साहस की प्रशंसा करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। समारोह के दौरान महिलाओं के लिये म्यूजिकल चैयर रेस, महिला और पुरुष जवानों के बीच रस्शाकसी जैसे खेल कराये गये। देर शाम पुलिस जवानों और उनके परिवारों के लिये सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
error: Content is protected !!