आज ऑनलाइन लीजिए संविधान की शपथ

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल
वेबसाइट पर खुलेगा लिंक, मिलेगी संविधान की जानकारी

अजमेर, एक दिसम्बर। देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान के प्रति जागरूक करने एवं जानकारी देने के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनूठी पहल की गई है। प्राधिकरण ने आमजन को जोड़ने के लिए ऑनलाईन संविधान की शपथ का कार्यक्रम चलाया है। प्राधिकरण की वेबसाइट पर लिंक http://rslsapledge.in क्लिक करते ही प्रत्येक व्यक्ति इस में अपना योगदान दे सकता है। संविधान की शपथ लेने पर उसे ऑनलाईन ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शक्ति सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इसमें आमजन से आग्रह किया जा रहा है कि वे संविधान की शपथ लें। उन्हें ऑनलाइन सर्टीफिकेट भी दिया जाएगा।

इस तरह ले सकते हैं शपथ

संविधान की शपथ के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा http://rslsapledge.in वेबसाइट लिंक दिया गया है। आमजन अपने मोबाइल, कम्प्यूटर या लैपटॉप से इस लिंक को क्लिक कर या टाइप कर वेबसाइट पर जा सकते हैं। लिंक खुलने पर उन्हें निम्न प्रक्रिया का पालन करना है-

– सर्वप्रथम दिए गए लिंक को क्लिक करें।

– शपथ लीजिए लिंक पर क्लिक करें।

– नया टैब खुलने पर बुनियादी ब्यौरा नाम, लिंग, आयु, राज्य, जिला, ईमेल, मोबाईल नम्बर, सत्यापन कोड, कैप्चा कोड दर्ज कीजिए।

– समस्त जानकारी दर्ज करने पर शपथ के लिए आगे बढ़ें।

– अब शपथ पढ़िए।

– शपथ पढ़ने के बाद मैंने शपथ ली पर क्लिक कीजिए।

– आपको प्रमाण पत्र दिखाई देगा। प्रमाण पत्र को डाउनलोड करें और अन्य लोगों के साथ शेयर करें।

error: Content is protected !!