नो मास्क नो एंट्री अभियान तहत निकली रैली

केकड़ी 3 दिसंबर (पवन राठी)राज्य स्तरीय जन जागृति हेतु चलाये जा रहे “नो मास्क नो एंट्री” अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा रैली निकाल मास्क वितरित किये गए एवम आमजन को मास्क की उपयोगिता एवम महत्व बाबत समझाइश की गई।
रैली पालिका कार्यालय से शुरू होकर ॐ धर्म कांटा कटारिया ग्रीन्स गोपालपुरा जगदीशपुरा कल्याण कॉलोनी सन्तोषनगर होते हुए पालिका परिसर पंहुच सम्पन्न हुई।
रैली मार्ग में राहगीरों व दुकानदारों मोहल्लेवासियों को मास्क रामलाल डसानिया पूर्व पार्षद पति अर्जुनसिंह द्वारा वितरित किये जाकर उनके हमेशा उपयोग की भी समझाईश की गई।घरों व दुकानों पर नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर एवम स्टीकर चिपकाए गए। आज205 मास्क वितरित किये गए 75 स्टीकर एवम पोस्टर चस्पा किये गए और 500 लोगो को समझायश की गई।पालिका टीम सफेद टी शर्ट पहने टोपी लगाए हाथों में नो मास्क नो एंट्री की तख्तियां एवम बैनर लिए चल रही थी।
पालिका टीम मेंपालिका कनिष्ठ अभियंता लेखराम बैरवा सहायक लेखाधिकारी देवीलाल वर्मा रामगोपाल डांगा शब्बीर अहमद रविन्द्र पराशर विमल कुमार दाधीच राकेश पारीक मैयानुद्दीन शेख महावीर शर्मा सुरेंद्र सिंह भाग चंद सैनी अर्जुनसिंह सत्यनारायण सैनी विनोद
साहू रथ चालक विश्वामित्र घीसालाल पालिका जमादार सहित अन्य पालिका कर्मी गण पालिका टीम का हिस्सा थे।

error: Content is protected !!