केकड़ी 4 दिसंबर (पवन राठी)सदर बाजार के व्यापारियों ने आज उपखंड अधिकारी केकड़ी को ज्ञापन देकर नगर पालिका केकड़ी द्वारा सदर बाजार में बनवाई जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य पर तत्तकाल रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में लिखा गया है कि पालिका द्वारा 26 नवंबर2020 को ई निविदा संख्या 19 जारी की गई है उसमें 6 नंबर पर घंटाघर से पटवार भवन तक 12-12 लाख रुपयों की लागत से सड़क निर्माण भी सम्मिलित है।
इस कार्य पर रोक लगाने की मांग ज्ञापन में की गई और कहा गया कि वर्तमान सड़क 55 वर्ष पूर्व तत्तकालीन अध्यक्ष कानमल कर्णावट के कार्यकाल में बनी थी जिसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी थी निर्माण में लेवलिंग का पूर्ण ध्यान रखा गया था जिससे बाढ़ में भी आज तक कभी भी बाजार में एक इंच भी पानी भरने की समस्या उत्पन्न नही हुई।
वर्तमान सड़क कुछ स्थानों से क्षति ग्रस्त है लेकिन सड़क को तोड़कर नई सड़क बनवाना पालिका कोष के दुरुपयोग के अलावा और कुछ नही है।अतः उक्त वर्णित निविदा को निरस्त करवा कर सड़क की मरम्मत हेतु नई निविदा जारी करवाकर सड़क की जनहित में मरम्मत करवाई जाए।
ज्ञापन पर क्षेत्र के सभी
व्यापारियों ने हस्ताक्षर किए है।