नगर निगम आयुक्त ने किया आश्रय स्थल एवं इन्दिरा रसोई का निरीक्षण

अजमेर, 5 दिसम्बर। नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव ने राजकीय जनाना चिकित्सालय स्थित आश्रय स्थल एवं इन्दिरा रसोई का निरीक्षण किया।

डॉ. खुशाल यादव ने निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों से आश्रय स्थल एवं इन्दिरा रसोई का फीडबैक लिया। इन्दिरा रसोई में कार्यरत कार्मिकों को मास्क, ग्लब्स एवं कैप पहनने के लिए पाबंद किया। भोजन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार बनाने के लिए निर्देशित किया। रसोई में बनाई जा रही सब्जी की गुणवता सुधारने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने जनाना स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यक्तियों को बिस्तर उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी ली। यहां तिर्यक एकांतर क्रम में पलंगों पर बिस्तर लगे हुए पाए गए। इनकी डॉ. यादव द्वारा सराहना की गई। प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग करने के लिए कहा। साथ ही मास्क विहीन व्यक्तिों को नगर निगम द्वारा उपलबध करवाए गए मास्क वितरित करने के निर्देश दिए। थर्मल स्कैनिंग गन के समुचित उपयोग के लिए संबंधित व्यक्तियों को जानकारी प्रदान की और स्वंय गन चलाकर आश्रय स्थल अटेण्टेन्ट को तापमान में अन्तर के बारे में बताया।

इस अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त श्री गजेन्द्र सिंह रलावता एवं निगम के काार्मिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!