केकड़ी 6 दिसंबर (पवन राठी)उपखंड के ग्राम केसरपुरा के तालाब के निकट मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई ।ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना देने पर केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक राजेश वर्मा SI लक्ष्मण सिंह के साथ मय जाप्ता घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।पुलिस द्वारा कपड़ो के आधार एवम गांव से दो माह पूर्व लापता मंदबुद्धि रामकरण पुत्र उगमा गुजर का कंकाल होना पाया है । इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट केकड़ी थाने में 6 अक्टूबर 2020 को दर्ज है-।गौर तलब है कि तालाब के किनारे जिस स्थान पर कंकाल मिला है उस और ग्रामीणों का आना जाना बहुत कम है इसलिए इतने दिनों बाद कंकाल का पता चल पाया।घर वालो ने रामकरण के लापता होने पर उसकी काफी तलाश की परंतु वह उनको नही मिल पाया। पूर्ण संतुष्टि के लिए पुलिस द्वारा कंकाल का DNA टेस्ट करवाया जाएगा जिससे वास्तविकता सामने आ सके। केकड़ी पुलिस द्वारा कंकाल को केकड़ी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गयाहै।