अजमेर 06 दिसम्बर – अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा अजमेर की ओर से भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के 64वें निर्वाण दिवस पर रैगर समाज ने अम्बेडकर सर्किल पर विचार गोष्ठी व श्रृद्वांजली का कार्यक्रम किया।
इस मौके पर रैगर समाज के जिलाध्यक्ष अरविन्द धौलखेडिया ने बाबा साहब के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि बाबा साहब ने देष का संविधान लिख कर सभी को समानता का अधिकार दिया है और दलित वर्ग को बताये गये मार्ग पर चलने के लिये आज देष में दलितो को जिस तरह के अत्याचार हो रहे है उसमें सबसे बड़ा कारण है कि हम लोग अक्षित है हमारे हको की लड़ाई जभी कर सकते है जब हम षिक्षित हो सके क्योंकि संविधान में सभी के लिये समानता का अधिकार दिया है उस अधिकार के तहत हमें हमारे लोगो को षिक्षा के साथ साथ राजनिति में भी हमारा वर्चस्व कायम करना पडेगा ताकि हमारे लोगो की आवाज देष के संसद एवं विधानसभा में हमारी आवाज बनकर हमारे लोगो की सेवा कर सके।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द धौलखेड़िया, शहर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाष बोहरा पार्षद, राजू जैलिया टोनी, फाल्गुनी धोलखेड़िया, विजय रिठाडिया, कैलाष कोमल पार्षद, कैलाष मण्डावलिया, अनिल ओजवानी, षिवप्रकाष कुलदीप, देवेन्द्र गोस्वामी, वेदप्रकाष सिवासिया आदि ने पुष्पाजंली कर बाबा साहब को नमन किया ओर उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
(अरविन्द धौलखेडिया)
अध्यक्ष
मो. 9314667613