डॉ. देवल का काव्य पाठ 16 दिसम्बर को

अजमेर/कला व साहित्य के प्रति समर्पित संस्था ‘नाट्यवृंद’ एवं ‘प्रबुद्ध मंच‘ के संयुक्त तत्वाधान में विख्यात कवि व साहित्यकार पद्मश्री डॉ. चन्द्रप्रकाश देवल पर केन्द्रित ‘‘एकल काव्य-पाठ‘‘  आज रविवार 16 दिसम्बर, 2012 को प्रातः 11ः00 बजे वैशाली नगर स्थित श्रमजीवी महाविद्यालय में होगा।  इस साहित्यिक आयोजन में पहले डॉ. देवल द्वारा उनकी राजस्थानी व हिन्दी की चयनित कविताओं का पाठ किया जाएगा, इसके उपरान्त उनकी काव्य शैली व रचना प्रक्रिया पर चर्चा और युवा रचनाकारों के साथ उनका संवाद भी होगा। सुविज्ञ कवि व राजस्व मंडल के निबंधक हेमन्त शेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा प्रख्यात गीतकार डॉ. हरीश विशिष्ट अतिथि होंगे।  आयोजन में नगर के अनेक साहित्यकार, प्रबुद्धजन एवं युवा रचनाकार भाग लेंगे।

error: Content is protected !!