कांग्रेस के पास प्रधान का चुनाव लड़ने को प्रत्याशी तक नही

केकड़ी 9 दिसंबर(पवन राठी) पंचायत समिति एवं जिला परिषद के घोषित चुनाव परिणामों से कांग्रेसी कीचड़ में खिले कमल ने केकड़ी विधान सभा क्षेत्र में मचाई तबाही का मंजर यह है कि अब कांग्रेस के पास प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नही है। सावर पंचायत समिति में प्रधान का पद एस सी महिला के आरक्षित है परंतु कांग्रेस टिकट पर एक भी एस सी महिला चुनाव जीत कर नही आ पाई है।यह नही की कांग्रेस से टिकट नही दिए गए बल्कि कांग्रेस द्वारा अपनी और से पांच एस सी महिलाओ को यंहा तक कि दो सामान्य वर्ग के वार्डो से भी चुनावी रण में उतारा गया था।इसे विधि की विडंबना ही कहा जायेगा कि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली 5 एस सी महिला प्रत्याशियो में से एक भी चुनाव नही जीत पाई।नव गठित सावर पंचायत समिति के लिए यह पहला चुनाव था और इसका गठन भी राज्य के चिकित्सा मंत्री द्वारा ही करवाया गया था। सावर पंचायत समिति के वार्ड संख्या तेरह से भा ज पा की विजयी प्रत्याशी आशा बागड़ी का निर्विरोध प्रधान पद पर चुना जाना अब केवल औपचारिकता मात्र रह गयी है।

error: Content is protected !!