केकड़ी 11 दिसंबर(पवन राठी)उप प्रधान के चुनाव में आज केकड़ी में भा ज पा के राजू धाकड़ ने अपनी निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी मंजू कंवर को एक मत से हराकर उप प्रधान का चुनाव जीता।मत गणना के बाद उपखंड अधिकारी एवम चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने नव निर्वाचित उप प्रधान राजू धाकड़ को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया।इस चुनाव में राजू धाकड़ को 8 व कांग्रेस की मंजू कंवर को 7 मत प्राप्त हुए।
नव निर्वाचित उप प्रधान राजू धाकड़ को विजयी होने के बाद प्रधान होनहार सिंह सहित सभी भा ज पा के सदस्यों ने फूल मालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर नव निर्वाचित उप प्रधान राजू धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधान सहित सभी सदस्यों के सहयोग से ग्रामीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी और चुनाव प्रभारी राजेन्द्र विनायका ने कहा की विधान सभा की दो पंचायत समितियों केकड़ी व सावर में भा ज पा की जीत प्रधान मंत्री मोदी जी की जीत है।इन चुनावो में क्षेत्र की जनता ने राज्य की हर मोर्चे पर विफल नाकारा और निकम्मी सरकार को सिरे से नकार दिया है।
पंचायत समिति के बाहर जाने पर अति उतसाहित भा ज पा कार्य कर्ताओ ने प्रधान होनहार सिंह व उप प्रधान राजू धाकड़ को फूल मालाओं से लाद दिया एवम कंधों पर उठाकर राजपूत छात्रावास तक जुलूस के रूप में ले गए।
कल कर सकते है कार्यभार ग्रहण
————–—————————–
नव निर्वाचित केकड़ी प्रधान एवम उप प्रधान के कल शनिवार को अपना कार्य भार ग्रहण करने की प्रबल संभावनाएं है क्योकि आगे 14 जनवरी तक मल मास होने के कारण शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
सावर की नव गठित पंचायत समिति में भी आज सम्पन्न उप प्रधान के चुनाव में भा ज पा के प्रभ किरण सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है।
सरवाड़ में कांग्रेस की ममता जाट ने भा ज पा की प्रत्याशी कंचन देवी जाट को एक मत से हराकर उप प्रधान बनी।यंहा दो जाट महिलाओं में उप प्रधान पद के लिए मुकाबला था।