विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन

अजमेर, 16 दिसम्बर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने 16 दिसम्बर को विजय दिवस की स्वर्ण जयन्ति पर भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बजरंग गढ़ चैराहे पर स्थित विजय स्मारक पर पुष्प अर्पित किये तथा वीर शहिदों को नमन किया जिनके पराक्रम, त्याग व बलिदान के कारण ही भारत के शौर्य की गाथा लिखी गई तथा 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी साथ ही 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।
देवनानी ने कहा कि पाकिस्तान पर भारत की जीत को आज 50 वर्ष पूर्ण हुए है। आज के दिन हम स्वंय को गौरान्वित महसूस कर रहे है साथ ही युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते है। 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने मात्र 13 दिन में पाकिस्तान को घुटने टिकाने पर मजबूर कर दिया था तथा इस युद्ध में भारत की जीत के परिणामस्वरूप ही बांगलादेश एक नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।
उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में हमारी वीर सेना की दहाड़ से पाकिस्तान के दांत खट्टे हो रखे है साथ ही चीन के भी हौंसले पस्त कर दिये है। एसी गौरवशाली सेना पर हमें गर्व है जो माईनस 40 डिग्री तापमान पर भी देश की सेवा व सुरक्षा कर रहे है।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डाॅ प्रियशील हाड़ा, महामंत्री रमेश सोनी, उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, मंत्री राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, राजीव भारद्वाज, विनित पारीक, रोहित यादव, भगवान सिंह रावत, अरूणा टांक, राजेन्द्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!