निरंतर पूजन से आत्म शक्ति के साथ भक्ति भाव बढता है- महंत स्वरूपदास उदासीन

चन्द्र दर्शन व ईष्टदेव झूलेलाल पूजन का घरों पर किया आयोजन
अजमेर 16 दिसम्बर- मनुष्य जीवन में निरंतर पूजन से आत्म शक्ति के साथ परिवार में भक्ति भाव भी बढता है हमें देश दुनिया को जोडने के साथ महामारी समाप्त के लिये भी प्रार्थना करनी है। ऐसे आर्शीवचन चण्ड (चन्द्र दर्शन)के अवसर पर सिन्धु समिति की ओर से अलग अलग मंदिरों में आयोजित पूजन व आरती में संतो ने आर्शीवचन में कहे। ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन, गौतम सांई, ईश्वरगोविन्द धाम के स्वामी ईसरदासी, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, बाबा विशम्भर दरबार के सांई अर्जुनराम श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्करराज के महंत हनुमानराम ने अपने अपने आश्रमों में विशेष पूजन व महाआरती कर देश दुनिया से कोरानावायरस समाप्त करने के साथ सभी के स्वस्थ जीवन में मंगल कामना की। अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि हर महीने होने वाले चण्ड के पावन अवसर पर सामूहिक आयोजन किये जाते रहे है वर्तमान में धारा 144 व कोरानाकाल के कारण घरो पर ही पूजन किया जा रहा है। समिति के पारस लौंगाणी, दिलीप बूलचन्दाणी, माधव बच्चाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, नारी वाघाणी, सेवक पंजवाणी, महेश टेकचंदाणी, अजीत पमनाणी दिलीप थदाणी, हरीश केवलरामाणी, गोपाल माखीजाणी, हरीश छाबडिया, महेश ईसराणी, प्रीतम शाहणी, जसवंत गनवाणी, भगवान साधवाणी, किशन केवलाणी ने भी अलग अलग मंदिरों में दर्शन कर पूजन किये।
आॅनलाइन भजनों की प्रस्तुतियां –
इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर की बहिराणा मण्डली के साथ मशहूर कलाकार घनश्याम ठारवाणी भगत, प्रकाश मोटवाणी के साथ कलाकारों द्वारा भजन व पंजडे बच्चो को आॅनलाइन प्रस्तुतियां देकर प्रार्थना करवाई।

(नरेन्द्र बसराणी) मो.9414431659

error: Content is protected !!