अजमेर ! 20/12/20 ! रविवार ! द स्मार्ट अजमेरियन ने संस्था के स्थापना दिवस पर कम्बल वितरण किये ! संस्था के अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया की स्थापना की प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर दोपहर 12:00 बजे जेपी नगर सेक्टर नम्बर 1 झुलेलाल मन्दिर मदार मे गरीब व जरूरतमंदो परिवारों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कम्बल का वितरण किया गया।
स्थापना के बाद पिछले एक वर्ष में संस्था द्वरा समाज सेवा और दीनसेवा में अनेक कार्यक्रम किये जिसमे गरीबो को भोजन व राशन वितरण,गर्म वस्त्र वितरण,गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण,सर्दी के मौसम में रात्रि के समय सड़को के किनारे व फुटपाथ पर रात्रि गुजरने वाले लोगो को चाय व बिस्कुट वितरण आदि सेवाकार्य निरंतर किये गए साथ ही कोरोना काल मे लोगो की कोरोना से बचाव हेतु राजस्थान सरकार के द्वारा चलाये गए अभियान में भी मास्क वितरण व जागरूकता के लिए पोस्टर आदि लगा कर लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
भविष्य में भी संस्था का अपने इन्ही जनसेवा के उद्देश्यों को लेकर कार्य करते रहने का संकल्प है। संस्था के सभी सदस्यों का सभी कार्यक्रमो के लिए निस्वार्थ सहयोग मिलता रहा है।
आज के कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक हरिराम कोढवानी , मुख्य सलाहकार गिरिधर तेजवानी, सोना धनवानी , गुलजीत सिंह छाबडा , दिनेश के शर्मा , शीला चौधरी , सपना सैनी ,निखिल टंडन, अविनाश शर्मा,रागिनी सैनी ,शिवानी सैनी , पुष्पा साधवानी उपस्थित रहे।