केकड़ी 20 दिसंबर (पवन राठी)पुलिस थाना केकड़ी के बाहर आज बर्निंग कार देखने को मिली।वाकया इस प्रकार है कि केकड़ी पुलिस थाने के सामने रोड के दूसरी और एक दुर्घटना ग्रस्त कार खड़ी थी उसमें आज सुबह अचानक ही आग लग गई।कार को जलते देख तमाशबीनों की भीड़ लग गई। कार में लगी भीषण आग के कारण आस पास के क्षेत्र में आसमान में काले धुंए का गुबार छा गया।आग की लपटों से आसपास के क्षेत्र में भय और दहशत के कारण अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।शीघ्र ही पुलिस कर्मियों ने आकर आग को बुझाने का प्रयास किया पर वे सफल नही हो पाए।इस पर मौके पर दमकल को बुलाया गया।दमकल गाड़ी और पुलिस कर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।आगे पर काबू होने तक कार में काफी नुकसान हो चुका था। आग पर काबू पाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कारण के पास ही कचरे को जलाया जाना सामने आया है।जब कचरे को जलाया गया तो कार ने आग पकड़ ली।आग पर समय रहते काबू नही हो पाता तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी।