लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा जीवदया के लिए चलाई जा रही सेवा श्रृंखला के अंतर्गत आज पंचशीलनगर स्थित कांजी हाउस में तीन सौ से अधिक अशक्त गऊ माताओं के लिए एक ट्रॉली हरी पत्तेदार एवम पोष्टिक सब्जिया भिजाई
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक क्लब के पूर्व सचिव लायन घेवरचंद नाहर के संयोजन में व क्लब के सेवाकार्यो में सहयोग करने वाले आदिनाथ कॉलोनी निवासी श्री नौरत मल जी बोहरा के सहयोग से एक ट्रॉली हरी सब्जी जिसमे मूली,मेथी,गोभी व धनिया आदि कांजी हाउस में डलवाई गई
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि इस प्रकार की सेवा आगामी दिनों में भी जारी रहेगी
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव