जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाडा ने ग्रामीण जनसम्पर्क के दौरान ग्राम पंचायत देवपुरा का भ्रमण किया जिसमें ग्रामीणो द्वारा अपनी समस्याओं से जिला प्रमुख को अवगत कराया जिसके निस्तारण हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय के श्याम लाल जागिड को निर्देषित किया। जिला प्रमुख महोदया ने उपस्थित कार्मिको व अधिकारीयो से चर्चा की। चर्चा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी देवपुरा, गोपाल लाल लखारा के मौके से अनुपस्थित है । जिसे जिला प्रमुख महोदया ने गम्भीरता से लेते हुऐ विकास अधिकारी, भिनाय को ग्राम विकास अधिकारी, देवपुरा को मौके पर अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर, अपना उत्तर तीन दिवस में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करे। जिला प्रमुख महोदया ने ग्रामवासियो एवं अधिकारी से कहा ग्राम स्तरीय कार्मिक नियमित रूप से अपने मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने की षिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जावेगी।
जिला प्रमुख ने नियम विरूद्ध किये विकास अधिकारी भिनाय के आदेषो को निरस्त किये
विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय के द्वारा विगत दिनो कनिष्ठ सहायको के कार्य व्यवस्थार्थ/पदस्थापन के आदेष जारी किये गये । जिसे जिला प्रमुख महोदया द्वारा गम्भीरता से लेते हुऐ अधिकारो से परे जाकर जारी किये आदेष को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को निरस्त करने के निर्देष प्रदान किये। विभागीय आदेषो यह स्पष्ट है कि विकास अधिकारी द्वारा किसी भी कार्मिक का पदस्थापन/व्यवस्थार्थ जारी करने से पूर्व जिला परिषद स्तर से सक्षम स्वीकृति प्राप्त की जावे। जिला प्रमुख महोदया ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को बताया कि इस तरह के प्रकरणो की पुनरावृति न हो, इस बाबत् समस्त विकास अधिकारीगणो को पाबन्द किया जावे।
कर्ण सिह जोधा
मो0न0 9829079978