रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एवं जयपुर-भोपाल-जयपुर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। ये सभी रेलसेवायें पूर्णतया आरिक्षत रहेगी।
1. 04801/04802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर स्पेशल-
गाडी संख्या 04801, जोधपुर-इंदौर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.12.20 से अग्रिम आदेशों तक जोधपुर से प्रतिदिन 07.50 बजे रवाना होकर 23.00 बजे इंदौर पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04802, इंदौर-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.12.20 से अग्रिम आदेशों तक इंदौर से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 19.40 बजे जोधपुर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में भगत की कोठी, बासनी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., सोजत रोड, हरिपुर, सेंदड़ा, ब्यावर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, चित्तोडगढ, निम्बाहेडा, नीमच, मल्हारगढ, पिपलिया, मंदसोर, ढोढर, जावरा, नामली, रतलाम, बड़नगर, फतेहाबाद चन्द्रावतीगंज एवं लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. 09711/09712, जयपुर-भोपाल-जयपुर स्पेशल-
गाडी संख्या 09711, जयपुर-भोपाल प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.12.20 से अग्रिम आदेशों तक जयपुर से प्रतिदिन 18.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.20 बजे भोपाल पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09712, भोपाल-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.12.20 से अग्रिम आदेशों तक भोपाल से प्रतिदिन 16.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे जयपुर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कनकपुरा, आसलपुर जोबनेर, हिरनोदा, फुलेरा, नरेना, किशनगढ, मदार, अजमेर, नसीराबाद, बांदनवाडा, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, चित्तोडगढ, निम्बाहेडा, नीमच, मंदसोर, जावरा, रतलाम, खाचरोद, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बैरछा, कालीसिंघ, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सेहोर एवं संत हिरदारामनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं का विस्तार
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर मंडल से सम्बन्धित निम्न त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
1. गाडी संख्या 02990/02989, अजमेर-दादर-अजमेर सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा अजमेर से दिनांक 30.12.20 से 31.01.21 तक (15 ट्रिप) एवं दादर से दिनांक 31.12.20 से 01.02.21 तक (15 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
2. गाडी संख्या 09708/09707, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर से दिनांक 01.01.21 से 31.01.21 तक (31 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 03.01.21 से 02.02.21 तक (31 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
3. गाडी संख्या 02473/02474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा बीकानेर से दिनांक 04.01.21 से 25.01.21 तक (04 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 05.01.21 से 26.01.21 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
4. गाडी संख्या 09601/09602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से दिनांक 02.01.21 से 30.01.21 तक (05 ट्रिप) एवं न्यूजलपाईगुडी से दिनांक 04.01.21 से 01.02.21 तक (05 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
गाडी संख्या 09608, मदार-कोलकाता स्पेशल रेलसेवा के सिंगरौली स्टेशन के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। यह रेलसेवा सिंगरौली स्टेशन पर 21.40 बजे आगमन कर 21.50 बजे प्रस्थान करेगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर