अजमेर, 24 दिसम्बर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री कमल कुमार बागड़ी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन हुआ। इसमें अजमेर के उपभोक्ता आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों एवं संस्थाओं ने भाग लिया।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय वेबीनार का विषय न्यु फिचर्स ऑफ कंज्यूमर प्रॉटेशन एक्ट-2019 था। इसमें जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री नवीन कुमार के साथ सदस्य अल्का रानी ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री राघवेन्द्र सिंह, उपभोक्ता संदर्भ केंद्र मसूदा, श्री नरेंद्र पदावत, अध्यक्ष ग्राम उपभोक्ता सेवा, श्री बाबुलाल, सदस्य ग्रामीण उपभोक्ता सेवा संस्थान खरवा, श्री फुलचन्द शर्मा, पूर्व सचिव, अजमेर हॉलसेल मर्चेंट एसोसिएशन अजमेर, श्री हीरालाल मीना जिला रसद अधिकारी (प्रथम), श्री अंकित पचार जिला रसद अधिकारी (द्वितीय), प्रवर्तन अधिकारी श्री अब्दुल सादिक, श्री मनीष भटनागर व सुश्री भावना दयाल, सहायक विधिक माप विज्ञान अधिकारी एवं जिला रसद कार्यालय के स्टाफ सहित एनजीओ एवं व्यापार मण्डल गैस, पैट्रोल के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि व उपभोक्ता उपस्थित हुए।