तीर्थ नगरी पुष्कर में चोरों ने फिर दी दस्तख

पुष्कर। शनिवार रात चोरों ने धार्मिक नगरी पुष्कर के दो धर्म स्थलों को अपना निशाना बनाया। पहली वारदात गनाहेड़ा स्थित दिव्य मुरारी बापू के आश्रम में अंजाम दी गई। यहां पर चोरों ने लकड़ी के दो दान पात्रों को तोड़ कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ  कर दिया। इससे पहले की पुष्कर पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंच पाती, चोरी की दूसरी घटना सामने आ गई। सावित्री माता के तलहटी में बने संतोषी माता के मंदिर में चोरों ने अपने हुनर दिखाया। यहां पर भी मुकुट, छत्र सहित हजारों की नगदी पर हाथ साफ  कर दिया।
error: Content is protected !!