सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण में अटलजी का योगदान अविस्मरणीय

अजमेर, 25 दिसम्बर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक वासुदेव देवनानी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयजी जी की जन्म जयन्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्व. वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्गों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अटलजी द्वारा दिखाई राह पर चलकर राष्ट्र की प्रगति में अपना हरसम्भव योगदान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि अटलजी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ एवं सुशासन के युग की शुरूआत हुई। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में हुए कारगिल युद्ध में भारत ने दुश्मन देश पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया था साथ ही पोकरण में परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत का लोहा मनवाया। इसके साथ ही उनके कार्यकाल में देश में अनेक रचनात्मक कार्य हुए जिनसे नागरिकों का जीवन सरल बन सका तथा देश सशक्त हुआ।
उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने हमेशा मूल्य आधारित राजनीति की जिस पर भाजपा आज भी कायम है और हमें इस पार्टी से जुड़े होने का गर्व है। वे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। सरलता, निश्छलता व सदाशयता की मिशाल थे।
पुष्पांजलि के अवसर पर भाजपा शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी, उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, सतीश बंसल, सीताराम शर्मा, के.के. त्रिपाठी, अनुपम गोयल, भरत मेघवंशी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!