अन्य पिछड़ा वर्ग जातियों को संगठन एवं सत्ता में मिले उचित भागीदारी- राजेंद्र सेन

अजमेर । राजस्धान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संयोजक राजेंद्र सेन ने अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों को सत्ता एवं संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।

ओबीसी विभाग के संयोजक सेन ने आज अजमेर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे ! उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त निगम, माटीकला बोर्ड, देव नारायण बोर्ड, केश कला बोर्ड का सरकार शीघ्र गठन करने की मांग की,ताकि अन्य पिछड़ा वर्ग की कामगार जातियों को ऋण एवं लाभ मिल सके ।

ओबीसी विभाग के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सेन ने बताया कि अजमेर संभाग में ओबीसी वर्ग के मतदाताओं की संख्या लगभग 65% है फिर भी आज तक ओबीसी वर्ग का अजमेर विकास प्राधिकरण का चैयरमेन एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नहीं बना! इन मांगों को लेकर ओबीसी जातियों के प्रमुखों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से मांग की है कि उक्त बोर्डो का गठन शीघ्र करें एवं सोशियल इंजीनिरिंग के आधार पर पीसीसी कार्यकारणी में ओबीसी के लोगो को उचित प्रतिनिधत्व दे तथा अजमेर विकास प्राधिकरण के चैयरमेन के पद पर ओबीसी के व्यक्ति को नियुक्त करें ।

इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग जातियों के जांगिड़ समाज के योगेश उबाना, सैन समाज के मामराज सेन , माली समाज के हनुमान प्रसाद कछावा, यादव समाज से संजय यादव भरत यादव, सोनी समाज के सुरेश सोनी, कुमावत समाज के सत्यनारायण कुमावत, तेली समाज के कैलाश झालीवाल आदि प्रमुखों द्वारा उठाई गई मांग कि सत्ता एवं संगठन में अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सेन ने बताया कि यह सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, प्रदेश प्रभारी अजय माकन जी , पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी को देंगे।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष महेश चौहान अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद गणेश चौहान छात्र नेता हनीफ मारोठिया हेमराज सिसोदिया तिलोकचंद इंदौरा चेतन सैनी दिलीप गढ़वाल योगेश सेन सलीम अंसारी महादेव बढ़ाना आदि उपस्थित थे

error: Content is protected !!