आज राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा झुग्गी बस्ती में कायड़ घुघरा में नन्हे मुन्ने बच्चो व गांव गगवाना में संचलित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में बालिकाओं व महिलाओं के साथ क्रिसमस का पर्व बड़े हषोल्लास के साथ मनाया संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झुग्गी बस्ती बच्चो को सेंटा ने गर्म कैप व ग्लव्स व मास्क वितरण किया इसके बाद बच्चो को सेंटा ने केक रूल क्रीम बिस्किट फैन पेस्टी कप केक का वितरण किया जिसको प्राप्त कर झुग्गी बस्ती के बच्चे फुले न समाए ओर बड़े चाव से बच्चो इसका आंनद उठाया इसके साथ सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चो को संस्थान ने ग्लव्स व गर्म कैप का वितरण भी किया कार्यक्रम के अगले चरण में गांव गगवाना में संचालित प्रशिक्षण में बालिकाओं व महिलाओं ने केक काटकर व एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस मनाया व बालिकाओ व महिलाओं रंगोली बनाकर इस पर्व की शोभा में चार चाँद लगा दिए कार्यक्रम में संस्थान से दीपक मंजू चंदू इंदरजीत का योगदान सरहनीय रहा।