मीणा समाज के युवाओ ने अब किसानों के पक्ष में भरी हुंकार

केकड़ी 26 दिसंबर (पवन राठी)देश मे चल रहे किसान आंदोलन की चिंगारी अब केकड़ी में भी सुलग उठी है।केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन किसान बिलो के विरोध और किसानों के पक्ष में आज मीणा समाज के युवाओं ने हुंकार भरते हुए पटेल मैदान पर धरना प्रदर्शन किया।मीणा समाज छात्र संगठन के अध्यक्ष भानुपरताप ने कहा कि तीनों बिल किसान विरोधी है।इनसे किसान पूंजी पतियों का बंधुआ मजदूर मात्र बनकर रह जायेगा। युवाओं ने सरकार को चेतावनी दी कि तत्त्काल तीनो बिलो को वापस ले अन्यथा हमे भी मजबूर होकर सड़को पर उतरना पड़ेगा ।इसके बाद उपखंड अधिकारी को बिल वापस लेने के लिए ज्ञापन दिया गया।इस अवसर पर पर्वत राज-धनराज-विजय सिंह-सागर-ललित महावर रामसिंह सहित अनेक युवा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!