दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

हरिद्वार -लक्सर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा।

*आंशिक रद्द रेल सेवाएं*
1. गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी -हरिद्वार रेल सेवा जो दिनांक 28.12.20 से 04.01.21 तक (08 फेरे) उदयपुर सिटी से प्रस्थान होगी वह दिल्ली तक संचालित की जाएगी। अर्थात यह रेल सेवा दिल्ली- हरिद्वार के मध्य रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 09610, हरिद्वार -उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 29.12.20 से 05.01.21 तक (08 फेरे) दिल्ली से उदयपुर सिटी के
के मध्य संचालित की जाएगी। अर्थात यह रेल सेवा हरिद्वार-दिल्ली के मध्य रद्द रहेगी


समपार फाटक बंद रहेगा

अजमेर मंडल के मदार – दौराई बाईपास लाइन पर स्थित समपार फाटक संख्या एल सी 45/1 पर इंजीनियरिंग कार्य के अंतर्गत अंडरपास हेतु आर सी सी बॉक्स डालने का कार्य दिनांक 27.12.2020 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा| अतः यह फाटक जिसे कल्याणीपुरा फाटक के नाम से भी पुकारा जाता है इस अवधि में बंद रहेगी तथा वैकल्पिक व्यवस्था के अन्तर्गत रोड यातायात वाले आमजन समपार फाटक संख्या एल सी 43, एल सी 43/1 या एल सी 47 का उपयोग कर सकते हैं|

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!