मार्गशीर्ष त्रयोदशी प्रदोष पर सीता गौशाला में एक टेम्पू हरा चारा रिजका अर्पित

अजमेर 27 दिसम्बर ( ) अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला के तत्वाधान में सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत सेवाकार्य निरन्तर किये जा रहे हैं तथा 14 अप्रैल से प्रारंभ किये गए गौशाला में प्रतिदिन कम से कम एक टेम्पू हरा चारा रिजका अर्पण का कार्यक्रम समाजबंधुओं व गौभक्तों के सहयोग से नियमित रूप से जारी है।
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष निवर्तमान पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि 27 दिसम्बर रविवार मार्गशीर्ष माह शुक्लपक्ष त्रयोदशी प्रदोष पर अग्रवाल समाज अजमेर के गौभक्त परिवार ने श्री सीता गौशाला, आशागंज में गौमाताओं को एक टेम्पू हरा चारा रिजका अर्पित किया।
श्री सीता गौशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल, उपाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व सचिव सुरेश मंगल ने बताया कि अग्रवाल समाज व श्री सीता गौशाला अजमेर के माध्यम से प्रमुख समाजसेवी अग्र वैश्य बन्धुओं व गौभक्तों के सहयोग से अजमेर की विभिन्न गौशालाओं में गौवंश के लिए हरा चारा, गुड़, बाटा, कुट्टी तथा कबूतरों के लिए मक्की व ज्वारदाना एवं वानरों एवं श्वानों के लिए सेवा कार्य निरन्तर चलता रहेगा। अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं व गौभक्तों से गौमाताओं की सेवाकार्य में बढ़चढ़कर सहयोग करने का आग्रह किया है।

शैलेन्द्र अग्रवाल “पूर्व पार्षद”
अध्यक्ष, अग्रवाल समाज अजमेर
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!