आज दिनांक 28-12-20 को आम आदमी पार्टी की अजमेर ज़िला इकाई द्वारा नसीराबाद सरकारी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानी गयी। आम आदमी पार्टी महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर संभाग प्रभारी कीर्ति पाठक के नेतृत्व में आप अजमेर इकाई की टीम ने ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी सहित सुबह नौ बजे नसीराबाद राजकीय अस्पताल पहुँच कर स्थानीय नागरिकों से अस्पताल के हालात जाने। अस्पताल खुलने का समय सुबह 9 बजे हैं लेकिन 9.30 तक वहां कोई भी डॉक्टर नहीं उपस्थित नहीं थे।
मरीज डॉक्टर का इंतजार करते नज़र आए , कुछ मरीजों का कहना था कि डॉक्टर का समय फिक्स नहीं है अक्सर 9.30 के बाद ही डॉक्टर और अन्य स्टाफ आते है।
जाँच लैब में कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था।
टॉयलेट गन्दे थे जिस कारण वार्ड तक में खड़ा होना मुश्किल था।
वार्ड में कोई सफ़ाई व्यवस्था नहीं थी।
अस्पताल मे बिना मास्क आने जाने वालों पर कोई रोक टोक नहीं थी।
अस्पताल परिसर में एक कुत्ता घूमता नज़र आया।
जिला अध्यक्ष मीना त्यागी का कहना हैं अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं है।
इस अवसर पर पार्टी सचिव चन्द्र बालानी, नसीराबाद प्रभारी अफाक अली, नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष तारिक सुहैल और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीना त्यागी
जिला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
अजमेर