जरूरत मंदो को वस्त्र व मास्क बांटे

अन्तोदय फाउण्डेशन व वुमन पावर सोसाइटी राष्ट्रीय युवा संघ अजमेर केकडी के आचार्य, शक्तावत, शर्मा , सोनी ,व चौकडीवाल ने जरूरतमंदो को 1000 वस्त्र वितरित किये
====================
केकड़ी 28 दिसम्बर 2020 , सोमवार को अन्तोदय फाउण्डेशन मुम्बई के प्रदेश सद्स्य व वुमन पावर सोसाइटी राष्ट्रीय युवा संघ अजमेर के सक्रिय सद्स्य धर्मचन्द आचार्य केकडी ने ग्राम डोराई, पंचायत समिति केकडी जिला अजमेर, राजस्थान मे जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क 1000 वस्त्र व मास्क वितरित किये ।समारोह मे मुख्य अतिथि श्री भवानी सिंह शक्तावत निदेशक शक्ति कम्पीटिशन संस्थान केकडी, अध्यक्षता श्री धर्मचन्द आचार्य केकडी अन्तोदय फाउण्डेशन प्रदेश सद्स्य व वुमन पावर सोसाइटी राजस्थान राष्ट्रीय युवा संघ अजमेर के सद्स्य तथा विशिष्ट अतिथि सुश्री कृष्णा शर्मा निदेशिका इन्डियन कॉलेज केकडी,श्री मति अलका चौकडीवाल समाजसेविका एवं महासचिव अग्रवाल समाज महिला मंडल केकडी,श्री ऋषि राज सोनी ब्लॉक अध्यक्ष अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ केकडी, रमाकान्त शर्मा राज्य प्रतिनिधि अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ,गायत्री बंसल सचिव अग्रवाल समाज महिला मंडल केकडी, तनिशा चौकडीवाल युवा समाजसेविका व इजहार अहमद समाजसेवी थे ।इस अवसर पर अन्तोदय फाउण्डेशन मुम्बई, वुमन पावर सोसाइटी राष्ट्रीय युवा संघ अजमेर ,अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ केकडी ,इन्डियन कॉलेज केकडी, शक्ति कम्पीटिशन प्लस संस्थान केकडी व अग्रवाल समाज महिला मंडल केकडी का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम मे धर्मचन्द आचार्य केकडी ने बतलाया कि सर्दी के मौसम में अन्तोदय फाउण्डेशन के श्री महेंद्र मेहता, टीना जु मेहता व व वुमेन पावर सोसाइटी राष्ट्रीय युवा संघ की प्रदेशाध्यक्ष श्री मति अर्चना सक्सेना, श्री मति केलाश चोधरी, श्री मति दीपिका के निर्देशानुसार केकडी क्षेत्र के जरुरतमंद लोगो को नि:शुल्क वस्त्र, जरुरतमंद सामान, व मास्क वितरित किए जा गए ।शक्ति कम्पीटिशन केकडी के भवानी सिंह शक्तावत ने अपने उद्बोधन में फाउंडेशन के कार्यो को मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य बतलाया ।इन्डियन कॉलेज केकडी की कृष्णा शर्मा ने इसे एक पुण्य का कार्य बतलाया ।समाजसेविका एवं महासचिव अग्रवाल समाज महिला मंडल केकडी की अलका चौकडीवाल ने जरुरतमंद लोगो को वस्त्र वितरण को जीवन की एक बहुत बडी समाजसेवा बतलाया ।ऋषि राज सोनी ने वस्त्र वितरण को सर्दी के मौसम मे जरूरतमंद लोगों के लिये मानव सेवा का एतिहासिक उपहार व सहयोग बतलाया ।केकडी के आचार्य चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा सहित केकडी क्षेत्रो मे लगभग 25 हजार वस्त्र जरुरतमंद लोगो को नि:शुल्क वितरित कर चुके हैं ओर चित्तौड़गढ़ सहित अन्य जिले मे निशुल्क खिलौना बेंक, वस्त्र बेंक, बच्चो व ग्रामीण लोगो को ठण्डा पानी पीने के लिए वाटर फ्रिजर, , कॉपीया, पेन , पेन्सिले, रबड़, शार्पनर,स्वेटर/ जर्सी, नवोदय विद्यालय मे प्रवेश के लिए पुस्तके, पतंग/ डोर, निशुल्क चिकित्सा एवम् परामर्श शिविर, निशुल्क ब्लड डोनेशन शिविर, निशुल्क ऑपरेशन सभी निशुल्क सेवा कार्य कर रहे हैं ।केकडी के आचार्य राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर समाजसेवा करके अनेक संस्थाओं द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं ।इस अवसर पर डोराई ग्राम के वार्ड पंच व समाजसेवी चन्द्रप्रकाश, प्रह्लाद कुम्हार ,भवर नाथ, डेयरी संचालक महावीर कुम्हार,राम लाल गुर्जर,सरिता कुमारी ,विजय लक्ष्मी, मोनिका गुर्जर, पूजा सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे । इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल केकडी की सचिव गायत्री बंसल एवं वार्ड पंच चन्द्र प्रकाश ने अन्तोदय फाउण्डेशन, वुमन पॉवर सोसाइटी राष्ट्रीय युवा संघ अजमेर,इन्डियन कॉलेज केकडी, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ केकडी व अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!