युवा कांग्रेस ने कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस मनाया

आज दिनांक 28 दिसम्बर 2020 – यूथ कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के 135 वें स्थापना दिवस पर बजरंगगढ चौराहे पर गरीबो को गर्म 21 शॉल व 11 कम्बल वितरित कर मनाया।
समीर भटनागर ने बताया कि देश की आजादी से 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। इसी के चलते आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें युवा कांग्रेस ने भी कांग्रेस स्थापना दिवस पर बजरगंगढ चौराहे पर गरीबो को गर्म 21 शॉल व 11 कम्बल बांटकर मनाया।
इस दौरान प्रित्तम पाराषर, रवि मसीही, रजत भटनागर, वाहिद खान, जफर हाशमी, प्रशांत कुमार, अपूर्व शर्मा, संजय भटनागर, गौरव वैष्णव, चैन सिंह राठौड आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

(समीर भटनागर)
अध्यक्ष

error: Content is protected !!